फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Company ran away after working for four months, two nominated

Gonda News: चार महीने काम कराकर भाग गई कंपनी, दो नामजद

Thu, 03 Aug 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 03 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Company ran away after working for four months, two nominated
बभनान (गोंडा)। जनपद में मिक्स ओन आउटसोर्सिंग सर्विसेस व वेल लाइफ सोल्यूशन कंपनी नौ कर्मचारियों से चार माह काम कराने के बाद ऑफिस बंद कर फरार हो गई। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। उनके निर्देश पर दो लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसई रानीपुर गांव निवासी पीड़ित अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि वे कंपनी में डीसी के पद पर 30 हजार महीने की सैलरी पर तैनात थे। साथ में जनपद में टीसी के पद पर रवि कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, कुलदीप गुप्ता, सोनू कुमार, बृजेश कुमार मिश्रा, रजनीश गुप्ता, संतराम, नितेश कुमार सहित नौ लोग तहसील स्तर पर 18 हजार प्रति व्यक्ति महीने पर काम करने लगे। उन लोगों को पराली से संबंधित सर्वे करना था। चार माह कार्य करने के पश्चात जब कंपनी से उन लोगों ने वेतन के बकाया लगभग सात लाख रुपये की मांग की तो कंपनी ऑफिस बंद कर फरार हो गई। ठगी का एहसास हुआ तो पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल से गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक छपिया सतानंद पांडेय ने बताया कि कंपनी के डायरेक्टर व मैनेजिंग डायरेक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed