फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Commissioner and DIG chequed polling boths

आयुक्त व डीआईजी ने मतदान का लिया जायजा

Wed, 09 Dec 2015 10:34 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
आयुक्त ने मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर पीठासीन अधिकारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों को जरूरी हिदायतें दीं।
विज्ञापन


मतदान का जायजा लेने के दौरान कई मतदान केन्द्रों पर आयुक्त को प्रकाश व्यवस्था नहीं मिली जिससे नाराज आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल प्रकाश व्यवस्था कराने के आदेश दिए।

आयुक्त ने जनपद बहराइच के परसौरा चित्तौरा मतदान केंद्र तथा कल्पीपारा मतदान केंद्र पर कोटेदार द्वारा मतदाताओं के लिए खाना बनवाते पकड़ा। इस पर डीआईजी ने वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को तत्काल संबंधित कोटेदार को हिरासत में लेकर थाने भिजवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


आयुक्त ने प्राथमिक पाठशाला उधारना सरहदी,  प्राथमिक पाठशाला चैसार पण्डित पुरवा, प्राथमिक पाठशाला सुहेलवा, प्राथमिक पाठशाला परसौरा चित्तौरा, प्राथमिक पाठशाला कल्पीपारा सहित दर्जनों मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहेलवा सहित कई मतदान केंद्रों पर आयुक्त ने नाबालिग मतदाताओं को वोट डालते हुए पकड़कर थाने भेजवाया तथा वहां पर मौजूद पुलिस व मतदान कर्मियों को फटकार लगाते हुए निष्पक्षता से मतदान कराने की चेतावनी दी। भ्रमण के दौरान चुनाव प्रेक्षक, जिलाधिकारी बहराइच, एसपी बहराइच, डीएम श्रावस्ती व एसपी श्रावस्ती ने लगातार भ्रमणशील रहकर मतदान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed