फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Command of outpost in-charge given to six, reshuffle in posting of three

Gonda News: छह को चौकी प्रभारी की कमान, तीन की तैनाती में फेरबदल

Wed, 14 Feb 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 14 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Command of outpost in-charge given to six, reshuffle in posting of three
गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन में तैनात 6 उपनिरीक्षकों को पुलिस चौकी की कमान सौंपी है। एसपी ने पुलिस लाइंस से उपनिरीक्षक दानवीर सिंह को कटरा बाजार थाने के पहाड़ापुर चौकी प्रभारी, अक्षय कुमार मिश्र को चौकी प्रभारी सिविल लाइन कोतवाली नगर, जितेंद्र कुमार वर्मा को चौकी प्रभारी चचरी करनैलगंज, अरुण कुमार पाटिल चौकी प्रभारी गुरुनानक चौक कोतवाली नगर, भानु प्रताप सिंह को करनैलगंज से चौकी प्रभारी कस्बा मनकापुर व उपनिरीक्षक जनार्दन राम को देहात कोतवाली के पथरी बाजार चौकी का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

तीन चौकी प्रभारी के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हुआ है। छपिया के बभनान चौकी प्रभारी रजनीश द्विवेदी को चौकी प्रभारी मंगुरा बाजार थाना उमरीबेगमगंज, प्रशांत शुक्ला चौकी प्रभारी पथरी बाजार को कोतवाली देहात व अंकित सिंह चौकी प्रभारी कस्बा मनकापुर को चौकी प्रभारी बभनान बनाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात रहे उपनिरीक्षक उमेश सिंह को उमरीबेगमगंज, लाल बिहारी को खरगूपुर, विक्रमादित्य को वजीरगंज, जितेंद्र कुमार, सुभाषचंद्र सिंह व समीर कुमार मिश्र को नवाबगंज, कौशल किशोर सिंह को इटियाथोक, शीला देवी महिला थाना, अनुरागिनी तिवारी व गिरिजेश राय को मनकापुर, मृत्युंजय सिंह को तरबगंज व राम मिलन मिश्रा को न्यायिक सम्मन सेल में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक पंकज कुमार एसएसआई थाना खरगूपुर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनैलगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक पूर्णमासी प्रसाद को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed