फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Colonelganj team won the match by 143 runs

Gonda News: 143 रन से करनैलगंज टीम ने जीता मैच

Thu, 16 Jan 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 16 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Colonelganj team won the match by 143 runs
हलधरमऊ (गोंडा)। ब्लॉक स्तरीय नहवा परसौरा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच बृहस्पतिवार को राइजिंग स्टार करनैलगंज ने 143 रन से जीत लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने किया। पहला मैच राइजिंग स्टार करनैलगंज व हटही इलेवन के बीच खेला गया। करनैलगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट खोकर 195 रन बनाए। हटही इलेवन की पूरी टीम मात्र 52 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह राइजिंग स्टार करनैलगंज की टीम 143 रन से मैच जीत गई। 35 रन बनाकर तीन विकेट लेने वाले मो. जहीर मैन ऑफ द मैच बने। इस दौरान आशीष शुक्ल, डॉ. देवेंद्र शुक्ल, पिंटू अवस्थी, दुर्गेश शुक्ल, गिरिजा प्रसाद, हरीश पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed