फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   cold and viral spread

Gonda News: सर्दी, जुकाम व वायरल ने पसारे पांव

Fri, 24 Feb 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
cold and viral spread
गोंडा। सुबह-शाम सर्दी व दोपहर में गर्मी की वजह से मौसम जनित बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। गांवों मेें लगभग हर घर में कोई न कोई सर्दी, जुुकाम या वायरल से पीड़ित है। जिला अस्पताल की ओपीडी में ही 1500 से अधिक मरीज पर्चा पहुंच रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण पर्चा व दवा काउंटर पर घंटों लाइन लगानी पड़ रही है। निजी अस्पतालों व क्लीनिकों पर भी बड़ी संख्या में लोग इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. कुलदीप पांडेय बताया कि इस मौसम में एलर्जिक ब्रांकाइटिस का खतरा बढ़ गया है। इसमें मरीज को पहले बुखार होता है। फिर खांसी और सांस की परेशानी होने लगती है। फेफड़े की नली में सूजन आ जाती है, जो मरीज की सेहत के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब आलम ने कहा कि बदलते मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस मौसम में वायरल इन्फेक्शन का खतरा अधिक होता है। बच्चों में वायरल फीवर, निमोनिया, सर्दी, खांसी, जुकाम आदि की शिकायत होती है। बच्चों को पंखे के नीचे न सुलाएं, ऊनी कपड़े पहनाकर रखें, ठंडा पानी न पिलाएं, ताजा और गर्म खाना खिलाएं, दिक्कत होने पर तुरंत डाॅक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed