फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Coarse grains and fruits opened the doors to progress

Gonda News: मोटे अनाज संग फलाहार ने खोल दिए तरक्की के द्वार

Sun, 28 Sep 2025 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Coarse grains and fruits opened the doors to progress
गोंडा। मोटे अनाज के कारोबार से जुड़ी सीमा सोनी नवरात्र में फलाहार तैयार कराकर बिक्री कर रही हैं। मोटे अनाज के कारोबार से जुड़कर उन्होंने पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया। कुट्टू और सिंघाड़े का आंटा हो या फिर मूंगफली मिक्स नमकीन। व्रत रखने वालों को सामग्री खूब भा रही हैं।
विज्ञापन

सीमा के मुताबिक उनके कारोबार में पति शिवकुमार सोनी का पूरा सहयोग है। बाजार में उत्पादों की बिक्री का पूरा काम दोनों मिलकर संभाल रहे हैं। उनके यहां ग्राहक के सामने ही सिंघाड़े और कुट्टू की सफाई, सुखाई और उसकी पिसाई की जाती है। जिससे ग्राहक भी शुद्धता देखकर खूब खरीदारी करते हैं। उतरौला रोड पर गोलागंज में लघु उद्योग भारती के तहत शुरू किए गए उद्यम से शहर की सुनीता, संगीता, लक्ष्मी, खुशबू, गायत्री, मीरा, नन्हीं, अजय यादव, विनय यादव, कुणाल, वीरेंद्र, अनिल सोनकर, सोनू, गोलू, सीताराम व सतीश साहू भी जुड़े हैं। गोंडा से लेकर गोरखपुर तक उनके उत्पादों की बिक्री हो रही है। प्रचार वाहन भी लगातार चल रहा है। उतरौला रोड पर गोलागंज और बेलसर रोड पर तिवारी बाजार में दो स्टालों पर मोटे अनाज के उत्पादों की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

40 प्रकार की खाद्य सामग्री उपलब्ध



मोटे अनाज की फेहरिस्त में बाजरा, ज्वार, रांगी, जौ, चने, चावल, मक्के, कुट्टू, सिंघाड़े का आटा, तिन्नी चावल, कोदों, सावां, साबुत भुना चना, चने का बेसन, मक्के का दलिया, कंगनी मिलेटम, चने का सत्तू, जौ का सत्तू, सोयाबीन आंटा, जौ का दलिया, सरसों तेल, मल्टीग्रेन दाल, सुपर मल्टीग्रेन आंटा, वेट कंट्रोल आटा, वेट गेन आटा, देशी घी, कई प्रकार के गुड़, मसाले आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed