फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Coach attendant molested a woman in a train, beat her up when she protested

Gonda News: ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने महिला से की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Mon, 10 Mar 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 10 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Coach attendant molested a woman in a train, beat her up when she protested
गोंडा। पंजाब के लुधियाना में पति से मिलकर रविवार रात आम्रपाली एक्सप्रेस से लौट रही महिला से कोच अटेंडेंट ने छेड़खानी की। विरोध पर आरोपी उनकी पिटाई करके भाग गया। ट्रेन के गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर महिला ने जीआरपी थाने में कोच अटेंडेंट के खिलाफ छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने जीआरपी को तहरीर देकर बताया कि उनके पति लुधियाना में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। एक सप्ताह पहले वह पति से मिलने गई थीं। वहां से रविवार को आम्रपाली एक्सप्रेस से लौट रही थीं। ट्रेन के दिल्ली पहुंचने पर भीड़ के कारण उन्हें स्लीपर कोच में सीट नहीं मिली।
विज्ञापन

इसी दौरान एसी कोच का अटेंडेंट मिल गया। उसने एसी कोच में उन्हें बर्थ दे दी। ट्रेन के दिल्ली से छूटते ही टीटीई ने चेकिंग के दौरान टिकट न मिलने पर उन्हें एसी कोच से बाहर कर दिया। बाद में कोच अटेंडेंट ने उन्हें अपनी बर्थ दे दी। वह कंबल ओढ़कर लेट गईं। कुछ देर बाद वह टाॅयलेट गईं तो कोच अटेंडेंट भी पीछे से आ गया और उनसे छेड़छाड़ करने लगा। वह भागकर बर्थ पर आकर बैठ गईं। ट्रेन जब लखनऊ पहुंचने वाली थी। तभी कोच अटेंडेंट वहां आ गया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर कोच अटेंडेंट ने उनकी पिटाई कर दी। वह डरी-सहमी किसी तरह सीट पर ही दुबकी रहीं। कोच अटेंडेंट भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी इंस्पेक्टर से शिकायत की। इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर कोच अटेंडेंट शक्ति सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में अपराध संख्या शून्य पर केस दर्ज किया गया है। घटना का क्षेत्र जीआरपी लखनऊ होने के कारण केस वहीं ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed