फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   cloth shop caught fire due to short circuit

कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Sun, 16 Aug 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
cloth shop caught fire due to short circuit
गोंडा। शहर के वीर अब्दुल हमीद चौराहे के समीप फैजाबाद रोड स्थित कपड़े की एक दुकान में रविवार की दोपहर शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। दुकान में धुआं उठता देख लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार व अग्निशमन दल को दी। दुकानदार ने पहुंचकर शटर खोला तब तक दुकान में रखे कपड़े जलकर राख हो गए। आग से 20 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

शहर के फैजाबाद रोड के रहने वाले सरताज आलम ने बताया कि उनकी वीर अब्दुल हमीद चौराहे के समीप उनकी कपड़े की दुकान है। बताया कि सप्ताह में दो दिनों तक लॉकडाउन के कारण रविवार को दुकान बंद थी। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो देखा कि शटर के बाहर तेजी से धुआं निकल रहा है। जब तक शटर खोला तब तक आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। बताया कि आग की सूचना अग्निशमन दल को दी। मगर दमकलकर्मी दो घंटे बाद पहुंचे तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

सरताज आलम के मुताबिक करीब 20 लाख के कपड़े दुकान में डंप थे। जो जलकर नष्ट हो गए। कोतवाल नगर आलोक राव ने बताया कि दुकान विद्युत शॉर्ट-सर्किट से आग लगी थी। जिसे बुझा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed