फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Class IV employee of Inter College dies in accident

Gonda News: इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हादसे में मौत

Tue, 16 Jul 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 16 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Class IV employee of Inter College dies in accident
गोंडा। जनता इंटर कॉलेज कौड़िया के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मंगलवार सुबह बाइक से ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के एलो गांव निवासी अरविंद कुमार विश्वकर्मा (30) जनता इंटर कॉलेज कौड़िया में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर तैनात थे। कॉलेज के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह अरविंद बाइक से ड्यूटी पर आ रहे थे। रास्ते में विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में गोंडा-बहराइच मार्ग पर एक ढाबे के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही अरविंद की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कॉलेज परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। इस दौरान प्रवीण सिंह, नौरेंद्र कुमार द्विवेदी, आनंद कुमार मौर्य, पूजा वर्मा, राम केवल, प्रमोद, विनय मौर्य, सच्चिदानंद यादव, यशोदानंद त्रिपाठी, महिपाल सिंह, अशोक शुक्ल, बब्बन सिंह, केशरीनंदन श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, साकेत श्रीवास्तवआदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed