फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Children's Scientists talent show at the exhibition

प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाए हुनर

Thu, 05 Nov 2015 11:36 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का गुरुवार को समापन हुआ। इसमें अव्वल बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए किया गया।
विज्ञापन


राज्य विज्ञान संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में स्वास्थ्य पोषण और स्वच्छता, संसाधन प्रबंधन, उद्योग, आपदा प्रबंधन, गुणवत्ता पूूूूर्ण जीवन के लिए गणित, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा प्रोजेक्टों पर बाल वैज्ञानिकों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


जिसमें जूनियर वर्ग में बलरामपुर सिटी मांटेसरी स्कूल के आशीष त्रिपाठी को स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता में प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर बलरामपुर के नितिन त्रिपाठी को संसाधन प्रबंधन में प्रथम, बलरामपुर माडर्न स्कूल की श्रुति शुक्ला को उद्योग एवं खाद्य सुरक्षा में प्रथम, बलरामपुर माडर्न स्कूल के संस्कार मिश्र को आपदा प्रबंधन, गुणवत्ता पूर्ण जीवन के लिए गणित, स्वास्थ्य पोषण में प्रथम स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर गोंडा के विकास तिवारी को उद्योग व खाद्य सुरक्षा में प्रथम, जीआईसी गोंडा के नीतीश मिश्र को आपदा प्रबंधन व गुणवत्ता पूर्ण जीवन के लिए गणित में प्रथम, सीनियर वर्ग में एमपीपी इंटर कॉलेज बलरामपुर के संदीप चौधरी को स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता में प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर बलरामपुर के आशुतोष पाठक को संसाधन प्रबंधन में प्रथम मिला।

बलरामपुर सिटी मांटेसरी के भुवन त्रिपाठी को उद्योग में प्रथम, रवींद्र नाथ टैगोर कॉलेज की तूबा शमीम को कृषि एवं खाद्य सुरक्षा व आपदा प्रबंधन में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

बलरामपुर माडर्न स्कूल के अंकित मिश्र को गुणवत्तापूर्ण जीवन के गणित में प्रथम और शिक्षक वर्ग में जनता इंटर कालेज कौड़िया के डॉ. केेडी द्विवेेदी को स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता, संसाधन प्रबंधन व उद्योग में प्रथम, जीआईसी के डा अशोक पांडेय को कृषि खाद्य सुरक्षा, आपदा प्रबंधन व गुणवत्ता पूर्ण जीवन के लिए गणित में प्रथम स्थान मिला, जिन्हें डीआईओएस वीरेंद्र दूबे ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।


आयोजक प्रधानाचार्य राम सिंह ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी का आयोजन संयुक्त शिक्षा निदेशक के देखरेख में किया गया। प्रदर्शनी में उक्त अव्वल प्रतिभागियों को 18 नवंबर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजयनगर गाजियाबाद में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed