फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Child admitted with convulsive fever, PICU full

Gonda News: झटके वाले बुखार से पीड़ित बच्चा भर्ती, पीआईसीयू फुल

Sat, 27 Sep 2025 07:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 27 Sep 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Child admitted with convulsive fever, PICU full
गोंडा। मौसम के बदलाव के कारण वायरल बुखार व डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बड़ों के साथ बच्चे भी इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल के पीआईसीयू में झटके वाले बुखार से पीड़ित एक बच्चे समेत 10 लोग भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन


कटरा बाजार निवासी बसंतलाल (10) को तेज बुखार होने पर बीते 18 सितंबर को मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में एचजीएफ (हाई ग्रेड फीवर) की पुष्टि हुई है। वायरल व डायरिया से पीड़ित नौ बच्चे भी वार्ड में भर्ती हैं। ऐसे में 10 बेड का पीआईसीयू फुल हो गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब आलम ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बच्चों की बीमारियां बढ़ गई हैं। बच्चों की विशेष देखभाल का सुझाव दिया जाता है। बच्चों को प्लास्टिक के बोतल से दूध न पिलाएं। पौष्टिक आहार दें, मच्छरों से बचाव करें।
विज्ञापन

पर्चा काउंटर पर हुई गहमागहमी
मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर पर शुक्रवार को काफी भीड़ रही। इसी बीच एक मरीज व स्वास्थ्यकर्मियों के बीच गहमा-गहमी होने लगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह ने दोनों पक्षों से जानकारी ली। मरीज का पर्चा बनवाकर उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed