{"_id":"64189be48ec19120970b1b8c","slug":"chief-minister-will-test-the-reality-of-development-today-gonda-news-c-13-1-139964-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मुख्यमंत्री आज परखेंगे विकास की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मुख्यमंत्री आज परखेंगे विकास की हकीकत
Mon, 20 Mar 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जिले में होंगे। वह देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के अफसरों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक कर विकास योजना की हकीकत परखेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर उसकी प्रगति का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री ढाई घंटे तक जिले में रहेंगे और विकास योजनाओं की समीक्षा के बाद वह मीडियाकर्मियों से बात भी करेंगे।
सीएम के आगमन का कार्यक्रम जारी होते ही सोमवार को जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया। सीएम मंगलवार दोपहर 01:50 बजे पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरेंगे और यहां से सीधे विकास भवन सभागार पहुंचेंगे। दो बजे से 03:30 बजे तक वह मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें गोंडा जिले के अधिकारी मौजूद रहेंगे। जबकि मंडल के अन्य तीनों जिलों के अफसर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक से जुड़ेंगे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री 15 मिनट तक मीडियाकर्मियों से बात करेंगे। 03:50 बजे मुख्यमंत्री निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 04:20 बजे मुख्यमंत्री बलरामपुर रवाना हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है। सोमवार देर शाम डीएम डॉ उज्जवल कुमार व एसपी आकाश कुमार ने पुलिस लाइन में बने हैलीपैड का निरीक्षण किया और उसकी साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।