{"_id":"69498629c6c9c0e1c40c50c7","slug":"check-your-name-in-the-panchayat-voter-list-gonda-news-c-100-1-gon1003-149197-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पंचायत की वोटरलिस्ट में देख लें अपना नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पंचायत की वोटरलिस्ट में देख लें अपना नाम
Mon, 22 Dec 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची तैयार हो गई है। मंगलवार को मतदाता अपने बूथ, ब्लॉक, तहसील व निर्वाचन कार्यालय में इस सूची में अपना नाम देख सकेंगे। अगर मतदाता सूची में नाम नहीं है या कोई त्रुटि है तो 24 से 30 दिसंबर तक सुधारा जा सकेगा।
प्रधान, बीडीसी, डीसीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों का कार्यकाल मई-जून में पूरा हो रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण, फीडिंग व मैपिंग का काम सोमवार देर शाम पूरा हो गया। अनंतिम सूची तैयार हो गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि सभी महत्वपूर्ण कार्यालयों व स्थानों पर सूची उपलब्ध कराई गई है। जहां मंगलवार को मतदाता सूची में नाम देख सकेंगे। सूची में अगर नाम में कोई त्रुटि है या नाम नहीं है, नाम हटाया जाना है तो भी बीएलओ को अपना दावा व आपत्ति दे सकेंगे। आगामी 24 से 30 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां लेने के बाद निस्तारण किया जाएगा। छह जनवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद वोटरलिस्ट में नाम दर्ज कराने का मौका नहीं मिलेगा। मतदाता सूची में 1.61 लाख नए नाम शामिल किए गए हैं। अब सूची में 27.55 लाख मतदाता हैं।
लंबी प्रक्रिया के बाद तैयार की गई सूची
मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। पंचायत चुनाव में लगभग 25.90 लाख संभावित मतदाता वोटरलिस्ट में पंजीकृत थे। ऐसे में मतदाता पुनरीक्षण के दौरान 4.23 लाख मतदाता जोड़े गए। साथ ही 45,431 मतदाता के नाम आदि में सुधार किया गया। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से डुप्लीकेट वोटरों की पहचान कर दोबारा सत्यापन कराया गया तो 2.62 लाख फर्जी मतदाता मिले। इनमें से एक से अधिक जगह दर्ज, मृतक और स्थानांतरित होने के बाद भी पंजीकृत पाए गए, जिन्हें सूची से हटाया गया है।
विज्ञापन
प्रकाशन के बाद फ्रीज होगी मतदाता सूची
अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची प्रकाशन के बाद फ्रीज हो जाएगी। कटरा बाजार ब्लॉक में 11.90, हलधरमऊ में 10.72, बेलसर में 9.55, वजीरगंज में 7.73, परसपुर में 7.71, करनैलगंज में 7.56, नवाबगंज में 7.27, तरबगंज में 7.10, मनकापुर में 6.85, बभनजोत में 5.85, मुजेहना में 4.35, रुपईडीह में 3.77, पडरीकृपाल में 3.51, इटियाथोक में 1.85 और झंझरी में 1.80 प्रतिशत मतदाताओं की वृद्धि हुई है।
मतदाता सूची में चेक कर लें अपना नाम
पुनरीक्षण के बाद अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। बूथ, ब्लॉक, तहसील व निर्वाचन कार्यालय में सूची उपलब्ध है। ऐसे में मतदाता अपना नाम देखकर दावे व आपत्तियां दे सकते हैं। सुधार किया जाएगा।
-- आलोक कुमार, एडीएम