फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chauri-Chaura festival started with great pomp

चौरी-चौरा महोत्सव का धूमधाम के साथ आगाज

Thu, 04 Feb 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Chauri-Chaura festival started with great pomp
गोंडा। जिले में चौरी चौरा महोत्सव का आयोजन गुरुवार को धूमधाम के साथ शुरू हुआ। सभी आठ शहीद स्मारकों पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर सपूतों को याद किया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला कारागार के लाहिड़ी उद्यान में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि जिला जेल में अमर बलिदानी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद लाहिड़ी उद्यान में स्थापित लाहिड़ी जी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। वंदेमातरम का गायन किया गया।
विज्ञापन

लाहिड़ी उद्यान में आयोजित महोत्सव में मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि चौरी चौरी महोत्सव गोंडा में अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी जी के शहीद स्थल पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोंडा जिला जेल का यह परिसर बहुत ही पवित्र स्थल है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि स्कूलों में सामाजिक अध्ययन की कक्षाओं में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बातों को सुनना चाहिए ताकि उनके राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति की ही तरह महत्वपूर्ण चौरी चौरा की घटना को इतिहास में उतना महत्वपूर्ण स्थान नहीं मिला है, इसलिए साल भर चलने वाले समारोह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर इसे भी महत्वपूर्ण स्थान दिलाने का सरकार द्वारा प्रयास किया गया है। गैर राजनीतिक कमेटी के माध्यम से वर्षभर आयोजित होने वाले कार्यक्रम से बिना मतभेद के सभी के अंदर की राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रप्रेम की मजबूती से देश की एकता और अखंडता को बल मिलेगा। उन्होंने अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी के फांसी स्थल व समाधि स्थल पर पुष्प अर्जित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिले के एक मात्र जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अचल आचार्य, समाज सेवी धर्मवीर आर्य तथा अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को साल भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा देश प्रेम से संबंधित आकर्षण संस्कृत कार्यक्रम भी आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता केके श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव, आईजी डॉ. राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, जेल अधीक्षक शशीकांत सिंह व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
युवा मोर्चा ने भी दी श्रद्धांजलि
गोंडा। चौरी-चौरा कांड के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओ ने पीपल तिराहा चौक स्थित अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी रवि चतुर्वेदी, संजीव सिंह, रितेश सोनी, आदित्य उपाध्याय, अमर पाठक आदि मौजूद रहे।

तीन हजार स्कूलों में एक साथ गूंजा वंदेमातरम
गोंडा। जिले के तीन हजार परिषदीय स्कूलों और 483 इंटर कॉलेजों में एक साथ वंदेमातरम का उद्घोष हुआ। शिक्षकों ने चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव पर विश्व रिकार्ड बनाने की पहल की। वंदेमातरम की गूंज के साथ ही चौरी-चौरा आंदोलन के इतिहास पर चर्चा की। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed