{"_id":"e4142cb4319aabf427c2c2e46120de87","slug":"change-the-picture-of-railway-station-from-rs-two-crore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ रुपये से बदलेगी रेलवे स्टेशन की सूरत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ रुपये से बदलेगी रेलवे स्टेशन की सूरत
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड से मिले दो करोड़ रुपये से गोंडा स्टेशन को संवारा जाएगा। स्टेशन के मुख्य द्वार का सुंदरीकरण कर स्टेशन पर यात्री बेंच, वाटर कूलर, टिन शेड का निर्माण कराया जाएगा। यह बातें शुक्रवार की रात अमर उजाला से विशेष मुलाकात में नवागत डीआरएम आलोक सिंह ने कहीं।
लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक आलोक सिंह बहराइच से यहां आए थे जो कुशीनगर एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान अमर उजाला से मुखातिब हुए और अपनी प्राथमिकताएं बताईं। डीआरएम ने कहा कि रेलवे में यात्री व उसकी संपत्ति से जो भी खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
यदि किसी अधिकारी व कर्मचारी ने यात्रियों से अभद्रता की तो उनकी जिम्मेदारी तय होगी। रेलवे बोर्ड से मिले दो करोड़ रुपये से स्टेशन के मुख्य द्वार का सुंदरीकरण कराया जाएगा। पेयजल किल्लत को देखते हुए वाटर कूलर व यात्रियों की बेंच भी बढ़ाने की कार्ययोजना है।
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन के पूर्वी छोर पर टिन शेड का निर्माण कराया जाएगा। रेलवे यार्ड को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे अस्पताल के चिकित्सक प्राइवेट प्रेक्टिस करते मिले तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उनके साथ सीनियर मंडल परिचालन प्रबंधक स्वदेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।