फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Central and state government failed on every front

केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल

Sun, 30 Aug 2015 11:59 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा क्षेत्र करनैलगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय  काशीपुर में रविवार को आप के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला संयोजक दिग्गज पांडेय ने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही कार्यकर्ताओं के हित के बारे में सोचती है।
विज्ञापन


कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ हैं। इनके लिए चाहे जो भी करना पड़ेगा, हम करेंगे। आप के छात्र युवा संघर्ष समिति के जिला संयोजक अभिषेक गोस्वामी ने  केंद्र व प्रदेश सरकार पर बरसते हुए कहा कि ये दोनों सरकारें हर मोड़ पर  विफल साबित हो रही हैं।
विज्ञापन


अच्छे दिन आने का सपना दिखाकर सत्ता हासिल करने वाली केंद्र की सरकार अभी तक अपना कोई जादू नहीं दिखा पाई है। चाहे वह महंगाई हो या भ्रष्टाचार या फिर काला धन विदेशों से वापस लाने की बात ही क्यों न  हो। यह सरकार अपने द्वारा किये गये वादों पर भी खरा नहीं उतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रही बात प्रदेश सरकार की तो पूरे प्रदेश में कोई भी व्यक्ति अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। चोरी, डकैती, छिनैती, रोड होल्डप, हत्या व मां बहनों के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं तो आम हो गई हैं। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था पटरी से नीचे उतर चुकी हैं।

एक तरफ सड़क बनाई जा रही है, तो दूसरी तरफ उजड़ कर वह गड्ढे में तब्दील होती जा रही है। अस्पताल की दवाइयां बाजार में बिक जाती हैं।  जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस अब जनता की भक्षक बन चुकी है। ऐसे में केवल आप ही एक ऐसी पार्टी है।

जो जनता के हर दुख दर्द को समझती है। इस प्रकार सरकार पर बरसने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के हित में  अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की।

सम्मेलन की अध्यक्षता एसपी मिश्र व संचालन वकील अहमद ने किया। इस दौरान आरके सिंह, यशवंत सिंह, राजेश  सिंह, हर्षित सिंह, अखंड प्रताप सिंह आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए। उसके बाद  सीवाईएसएस के विधान सभा स्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया।


जिसमें पराग  सिंह को विधान सभा संयोजक, अनुज अवस्थी को सह संयोजक, अवधराज गोस्वामी को  सचिव, संदीप शुक्ल को कोषाध्यक्ष, एवं सुखदेव व सुसील सहित अन्य कई लोगों  को सदस्य चयनित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed