फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Celebration started with cycle race

Gonda News: साइकिल रेस से समारोह का आगाज

Sun, 29 Sep 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Sep 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Celebration started with cycle race
गोंडा के रामजानकी धर्मशाला में सम्मानित किए गए प्रतिभागी। - संवाद
गोंडा। अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में रामजानकी धर्मशाला में आयोजित पांच दिवसीय समारोह में प्रथम दिवस रविवार को साइकिल रेस कराई गई। सुबह नवीन गल्ला मंडी से साइकिल रेस शुरू हुई। इसके बालक जूनियर वर्ग में रिशित अग्रवाल प्रथम, कार्तिक अग्रवाल द्वितीय और कार्तिक केडिया तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालक सीनियर वर्ग में हनु सोमानी प्रथम, श्रीश मित्तल द्वितीय और भव्य खेतान तृतीय स्थान पर रहे। बालिका जूनियर वर्ग में विति सिंघल प्रथम, मायरा खेतान द्वितीय और निशिका केडिया तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका सीनियर वर्ग में श्रेया नेवटिया प्रथम, राधया मित्तल द्वितीय और आस्था अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। अग्रवाल नवयुवक संघ के तत्वावधान में मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित साइकिल रेस के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विकास जैन, मुकेश नहारिया, राजेश अग्रवाल, गोपाल मित्तल, पीयूष मित्तल, सचिन पचेरिया, विकास अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, महिला मंडल की नीलम जैन, नीतू अग्रवाल, संजय अग्रवाल, महेश, चेतन अग्रवाल, अनिल मित्तल, चिंटू अग्रवाल, अजय मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपराह्न दो बजे से बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके महिला वर्ग सीनियर में रजनी केडिया- नुपूर मोदी की जोड़ी ने खिताब जीता। कोमल पचेरिया-शिल्पी गर्ग की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग जूनियर में पूजा मित्तल, श्रेया जालान, आद्या अग्रवाल, समृद्धि अग्रवाल, स्वाति सिंघल, रोली पचेरिया, यशी अग्रवाल, एकांशी अग्रवाल, यशी पचेरिया व महक पचेरिया ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में राम अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, वरुण मोदी, अमित कुमार गर्ग, उमेश शाह, अनिल मित्तल, डॉ. आलोक अग्रवाल, पुनीत सिंघल, ऋषभ सिंघल ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed