फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cash and jewelry kept for marriage stolen

Gonda News: शादी के लिए रखी नकदी व गहने ले उड़े चोर

Tue, 18 Apr 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 18 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry kept for marriage stolen
(गोंडा। इटियाथोक थाना क्षेत्र के दो गांवों में सोमवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों से हजारों की नकदी व लाखों रुपये कीमत के जेवर चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

इटियाथोक थाना क्षेत्र के गोसेंद्रपुर कोल्हुआ गांव निवासी राजेश तिवारी ने बताया कि सोमवार रात छत के सहारे घर में घुसे चोर कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़कर 40 हजार नकदी समेत लाखों के गहने चुराकर भाग गए। चोरों ने इसी रात अयाह भड़जोतिया गांव में वारदात अंजाम देकर पुलिस की रात्रि गश्त पर सवालिया निशान लगा दिया। पीड़िता शाहजहां ने बताया कि सहन दरवाजे की कुंडी काटकर कमरे में घुसे चोर बक्से का ताला तोड़कर एक लाख 70 हजार रुपये नकदी व लाखों रुपये कीमत के गहने चुरा ले गए। पीड़िता शाहजहां ने चोरी की जानकारी होने पर देर रात 112 नंबर पर फोन करके सूचना दी। इसके बाद सुबह थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक आगामी छह मई को उसकी लड़की की शादी होनी थी। बाइक सहित अन्य सामान खरीदने के लिए घर में रुपये रखे थे। लड़की को देने के लिए जेवर भी बनवाए गए थे। चोरों ने नकदी व जेवर चुराकर शादी की खुशियों को मायूसी में तब्दील कर दिया। इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed