फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case registered against two individuals for embezzling one lakh rupees under the pretext of a plot.

Gonda News: प्लॉट के नाम पर एक लाख रुपये हड़पे, दो के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 09 Aug 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Case registered against two individuals for embezzling one lakh rupees under the pretext of a plot.
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर बैरिया निवासी सुरजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 जुलाई 2023 को सरिता गुप्ता और उनके साथ अंबिका गुप्ता ने आवासीय प्लॉट देने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये एडवांस लिए थे। रकम लेते समय प्लॉट नहीं ले पाने पर पूरी धनराशि वापस करने का भरोसा दिया था। सुरजीत के मुताबिक, बाद में आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी पक्ष ने टालमटोल शुरू कर दी। 11 अक्तूबर 2025 को शनि देव मंदिर के पास रुपये वापस मांगने पर सुरजीत को डांटा-फटकारा गया और रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया गया। विरोध पर अंमिका गुप्ता ने सुरजीत को दो थप्पड़ मारे और दोनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सावन कुमार सिंह को सौंपी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed