फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case on ten people in indecency with fire service personnel

फायर सर्विस कर्मियों से अभद्रता में दस लोगों पर केस

Thu, 30 Jul 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Case on ten people in indecency with fire service personnel
मनकापुर (गोंडा)। एसडीएस के आदेश पर कसैला गांव में सैनिटाइज करने गए फायर सर्विस कर्मियों से अभद्रता करने वाले दस लोगों के खिलाफ कोतवाली मनकापुर में गुरुवार को सरकारी कार्य में बाधा पहुुंचाने, आपदा प्रबधंन निवारण अधिनियम, अभद्रता, जान-माल की धमकी समेत विभिन्न धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचपुतीजगतापुर के मजरे कसैला गांव में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर उपजिलाधिकारी हीरालाल के निर्देश पर फायर सर्विस के प्रभारी राजेश पांडेय टीम के साथ गांव में सैनिटाइज करने गये थे। इसी दौरान गांव वालों ने टीम को घेर कर गाड़ी की चाभी छीन ली और फायर कर्मियों के साथ अभद्रता की। फायर सर्विस कर्मियों ने विरोध किया तो ग्रामीणों ने जानमाल की धमकी दी थी। इसकी जानकारी फायर सर्विस कर्मियों ने एसडीएम को दी।
विज्ञापन

गुरुवार को एसडीएम के आदेश पर फायर सर्विस प्रभारी राजेश पांडेय ने कोतवाली मनकापुर में कसैलका गांव के दस लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, आपदा प्रबंधन निवारण अधिनियम, अभद्रता, जान-माल की धमकी समेत विभिन्न धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed