फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case of fraud on seven including bank manager

Gonda News: बैंक प्रबंधक समेत सात पर धोखाधड़ी का केस

Thu, 20 Jul 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 20 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Case of fraud on seven including bank manager
गोंडा। बैंक के शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से बुजुर्ग के खाते से 25 लाख रुपये भतीजे ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके पांचवें दिन बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले में थाना खरगूपुर में शाखा प्रबंधक व बैंककर्मी सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मामला खरगूपुर कस्बा स्थित इंडियन बैंक की स्थानीय शाखा का है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनपुर निवासी साफिया बेगम ने अदालत के आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि उनकी मां का अरसा पहले देहांत हो चुका है और उनके कोई भाई भी नहीं है। केवल दो बहने हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

साफिया के मुताबिक खरगूपुर के ग्राम पंचायत रंजीत नगर में उसके पिता मतई के नाम से जमीन है। पिता का इंडियन बैंक की खरगूपुर शाखा में खाता है। जिसमें नवंबर 2021 में 38 लाख रुपये जमा थे। इसकी जानकारी उसके चचेरे भाई इंताज अली व चाचा चिनकू को थी। दोनों लोगों ने अपने गांव के ही असगर अली, अशोक शुक्ल, रामकेवल तथा इंडियन बैंक खरगूपुर के तत्कालीन शाखा प्रबंधक तथा एक अन्य बैंककर्मी से मिलीभगत कर 15 नवंबर 2021 को उसके पिता मितई के खाते से 25 लाख रुपये इंताज अली के खाते में ट्रांसफर करा लिए। रकम ट्रांसफर होने के पांचवें दिन उसके पिता मतई की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मितई की मौत के बाद आरोपियों ने उनके खाते से बाकी रकम निकालने की नियत से ट्रांसफर बाउचर के माध्यम से दो बार एक-एक रुपये खाते में जमा किए। मगर मितई की मौत की सूचना वह बैंक में पहले ही दे चुकी थी। इस वजह से आरोपी बाकी रकम निकालने में असफल रहे। कुछ समय बाद खाता चेक कराने पर पता चला कि पिता के खाते से 25 लाख रुपये ट्रांसफर हो चुके हैं।

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि अदालत के आदेश पर इंडियन बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक खरगूपुर व बैंककर्मी के साथ ही इंताज अली, अशोक कुमार शुक्ल, चिनकू, असगर अली व राम केवल के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed