फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case filed on shopkeeper in 12 quintal ration scams

12 क्विंटल राशन के घपले में दुकानदार पर केस

Mon, 21 Oct 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Case filed on shopkeeper in 12 quintal ration scams
गोंडा। पूर्ति विभाग ने 12 क्विंटल खाद्यान्न के घपले में उचित दर विक्रेता पर केस दर्ज कराया है। जिला पूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेलियानी उपाध्याय के कार्डधारकों ने राशन न बांटने की प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी। अधिकारियों के निर्देश पर खाद्यान्न घपले के शिकायत की जांच की गई।
विज्ञापन

इस मामले में उचित दर विक्रेता विनोद कुमार की दुकान गोदाम व रजिस्टर की जांच की। जांच में उचित दर विक्रेता की ओर से 4.56 क्विंटल गेहूं व 6.56 क्विंटल चावल का घपला पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की अनुमति के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई। इस मामले में जिलाधिकारी की ओर से एफआईआर दर्ज कराने की अनुमति मिल जाने के बाद नगर कोतवाली में उचित दर विक्रेता विनोद कुमार के खिलाफ राशन की कालाबाजारी करने का मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed