फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case filed on 16 teachers on old report

पुरानी रिपोर्ट पर 16 शिक्षामित्रों पर दर्ज कराया केस

Mon, 26 Oct 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Case filed on 16 teachers on old report
गोंडा में बीएसए को ज्ञापन देते शिक्षामित्र। - फोटो : GONDA
गोंडा। मतदाता पुनरीक्षण ड्यूटी न करने वाले शिक्षामित्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के मामले में एसडीएम की लापरवाही सामने आई है। एसडीएम ने बीडीओ की जिस रिपोर्ट पर शिक्षामित्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी दरअसल वह बीडीओ की पुरानी रिपोर्ट थी। मुकदमा झेल रहे शिक्षामित्रों ने सोमवार को डीएम से मुलाकात की और इसकी जानकारी दी। शिक्षामित्रों ने शपथपत्र देकर कहा है कि उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण का 80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। बावजूद इसके इनके खिलाफ एसडीएम ने एफआईआर दर्ज करा दी है। डीएम ने शिक्षामित्रों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए एसडीएम को एफआईआर निरस्त कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में शिक्षामित्रों के ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाई है। शुरुआत में शिक्षामित्र खुद को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने की मांग कर रहे थे और पुनरीक्षण ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे। इस पर हलधरमऊ ब्लॉक के बीडीओ ने इसकी रिपोर्ट करनैलगंज के एसडीएम को भेजी थी। बीडीओ ने अपनी रिपोर्ट में बीएलओ ड्यूटी में लगाए गए शिक्षामित्रों द्वारा स्टेशनरी व पुनरीक्षण कार्य में प्रयोग होने वाले प्रपत्र को नहीं लेने का उल्लेख किया था।
विज्ञापन

हालांकि बाद में शिक्षामित्र ड्यूटी करने को तैयार हो गए और अब तक वह अपना 80 प्रतिशत काम पूरा भी कर चुके हैं। लेकिन करनैलगंज के एसडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता ने इस पर ध्यान नहीं दिया और बीडीओ की पुरानी रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए 16 शिक्षामित्रों के खिलाफ करनैलगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी थी। सोमवार को संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षामित्र डीएम डा नितिन बंसल व बीएसए डा इंद्रजीत प्रजापति से मिले। शिक्षामित्रों ने शपथपत्र देकर डीएम को बताया कि वह पुनरीक्षण का 80 प्रतिशत काम पूरा कर चुके हैं फिर भी उनके खिलाफ ड्यूटी न करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed