{"_id":"69f342a99b133683b402ec5d","slug":"car-rear-ends-e-rickshaw-in-gonda-girl-dies-two-children-injured-locals-create-uproar-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कार ने पीछे से ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बालिका की मौत; दो बच्चे घायल, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कार ने पीछे से ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बालिका की मौत; दो बच्चे घायल, लोगों ने किया हंगामा
Thu, 30 Apr 2026 05:23 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 30 Apr 2026 05:23 PM IST
सार
गोंडा में कार ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में बालिका की मौत हो गई। जबकि, दो बच्चे घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के गोंडा में बृहस्पतिवार को कार ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में बालिका की मौत हो गई। जबकि, उसका भाई और चचेरी बहन घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर गोंडा-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके लोगों को खदेड़ा। हालांकि, पुलिस इससे इनकार कर रही है।
विज्ञापन
हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के बालपुर जाट गांव के पास हुआ। बताया गया कि बालपुर जाट निवासी अनिल सिंह ई-रिक्शा चलाते हैं। वह अपनी पत्नी अनीता, भतीजी शिवानी, भतीजे अन्नू और बेटी नैन्सी के साथ दोपहर को बालपुर बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के पास कार ने पीछे से ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा सवार शिवानी (8), अन्नू (5) और नैन्सी (2) सड़क पर गिर गए। इसी दौरान कार शिवानी को कुचलते हुए आगे निकल गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में अन्नू और नैन्सी घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब एक घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि कार चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। उसे छुड़ाने के दौरान हल्का विवाद हुआ, लेकिन बल प्रयोग का आरोप गलत है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन