{"_id":"ae13435424301fc6e886e0f994f0b7c4","slug":"car-market-glut-of-offers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार बाजार में आफरों की भरमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार बाजार में आफरों की भरमार
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार कार बाजार में कई नए आफर आए हैं। दीवाली में कार खरीदने के लिए पहले कार की बुकिंग करा कर कार के साथ एक सोने का सिक्का मुफ्त में घर ले जाइए। कार बाजार में आफरों की भरमार है।
कार लेने पर कंपनियों ने एक साल तक के इंश्योरेंस को फ्री में करना शुरू कर दिया है। यहीं नहीं ग्राहकों को लुभाने के लिए स्क्रैच कार्ड भी दिए जा रहे हैं।
इसमें न सिर्फ दो हजार से 20 हजार रुपये की नकदी दिए जाने बल्कि फ्री कार देेने का भी एलान कर रखा है। कार बाजार में ग्राहकों के एडवांस में कार बुकिंग कराने का चलन बढ़ा है। एक कार शोरूम पर 20 से 30 कारों तक की बुकिंग किया जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इस बार ग्राहकों को गोल्ड आफर से लुभाया जा रहा है। इस स्कीम के तहत कार कंपनी ने शर्तें रखी हैं कि दीपावली त्योहार में कार की एडवांस बुकिंग कराने के साथ दीवाली तक कार की खरीदारी करने वाले ग्राहक को कार की चाबी देने के साथ उसे एक ग्राम सोने का सिक्का मुफ्त दिया जाएगा।
कार कंपनी ने अपने शोरूम पर कार्ड स्क्रैच करने पर ग्राहकों को दो हजार से 20 हजार रुपये की छूट देेने के अलावा कार फ्री देने का आफर रखा है।
ग्राहकों को स्क्रैच कार्ड फ्री में दिये जाएंगे। स्क्रैच करने पर कार खरीदने वाले ग्राहकों को कार्ड में दी गई रकम की पूरी छूट देने का वादा कर रखा है।
पहले से ही होने लगी कारों की बुकिंग
सफारी कार - 12
नैनो कार - 04
बोल्ट कार - 07
जेट कार - 06
टाटा मोटर्स कंपनी ने पुरानी कार के बदले नई कार ले जाने के लिए छूट का आफर भी चला रखा है। इस कंपनी के शोरूम पर किसी भी कंपनी की पुरानी कार के बदले नई कार लेने पर 10 से 50 हजार रुपये तक की छूट दिये जाने का आफर है। कार खरीदार से नई कार की कीमत में छूट की रकम घटा कर ली जाएगी।
दीवाली में कार की खरीदारी करने का पुराना चलन है। कार की दीवाली में खरीदारी को शुभ माना जाता है। कार खरीदने से पहले लोग अपनी ड्रीम कार के बाबत तरह-तरह की जिज्ञासाएं रखते हैं।
लोग न सिर्फ कम कीमत पर अच्छी कार का अपेक्षा रखते हैं, बल्कि वे कार खरीदारी के समय कंपनी की ओर से दी जाने वाली कुछ सुविधाओं के मिलने की भी उम्मीद रखते हैं।
इस बार कार लेने की योजना बना रहे मोहल्ला बड़गांव के अशफाक का कहना है कि वे फैमिली कार लेने के मूड हैं। त्योहार में कंपनियां कितनी छूट दे रही हैं यह देखना बड़ा सवाल है। इसके अलावा वे अपने ग्राहकों को त्योहार के सीजन में दूसरे उपहार व फ्री सर्विस, कुछ जरूरी एसेसिरीज आदि मुफ्त दे रही हैं कि नही।
नगर के सिविल लाइन टाटा शोरूम के सेल्स मैनेजर मातेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि इस बार धनतेरस व दीवाली पर कार के खरीदारों के लिए टाटा मोटर्स कंपनी की ओर से जोरदार आफर दिया जा रहा है।
स्क्रैच क्रार्ड, कार बुकिंग कराने के बाद कार लेने वाले को सोने का सिक्का व एक साल तक के इंश्योरेंस पर फ्री प्रीमियम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आफर का पूरा लाभ ग्राहकों को मौके पर ही दिया जा रहा है।