{"_id":"58405b2d4f1c1bb61fde78e5","slug":"car-and-tractor-trolley-clashed-two-people-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ी, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ी, दो लोगों की मौत
अमर उजाला/गोंडा
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसपुर-करनैलगंज मार्ग पर बुधवार की रात बेलमत्थर गांव के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार की भिड़ंत में कार चालक समेत दो बारातियों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में थाना परसपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
लखनऊ के हजरतगंज के मारदीनपुरवा के रहने वाले हफीज अहमद ने बताया कि लखनऊ के पुरनिया के रहने वाले उसके दोस्त विनय सिंह वहीं पर फूल का कारोबार करते हैं। हफीज के मुताबिक, विनय की 30 नवंबर को गोंडा के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के उमरी डीहा गांव के रहने वाले महंत सिंह की बेटी डाली सिंह के साथ शादी थी।
हफीज ने बताया कि इलाहाबाद के थाना बर्रा क्षेत्र के फरिहाओझा पहाड़ी खुर्द के रहने वाले राजाराम (28) पुत्र रामदुलारे, पश्चिम बंगाल निवासी शांतनु देव उर्फ लालटू (35) पुत्र गणेशचंद व पुरनिया के रहने वाले पंकज यादव (24) पुत्र ननकऊ कार से बारात जा रहे थे।
विज्ञापन
वह सभी करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर बेलमत्थर गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शांतनु देव व पंकज यादव गंभीर रुपये से घायल हो गए।
घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शांतनु ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि पंकज का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। इस मामले में हफीज ने थाना परसपुर में अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।