फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Capacity of 95 transformers in the division will be increased

Gonda News: मंडल के 95 ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता

Sun, 09 Aug 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Capacity of 95 transformers in the division will be increased
 छपिया में लगा ट्रांसफार्मर। - संवाद
गोंडा। देवीपाटन मंडल के तीन जिलों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए 95 वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने इसकी मंजूरी दे दी है। स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित क्षेत्रों में क्षमता वृद्धि का काम शुरू करा दिया गया है। गोंडा, बहराइच और बलरामपुर के उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाले फाल्ट और बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


डैशबोर्ड पर इन ट्रांसफार्मरों की स्थिति गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई थी। इसे देखते हुए देवीपाटन जोन के अधिकारियों ने ऐसे ट्रांसफार्मरों को चिह्नित कर उनकी क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव निगम को भेजा था। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। गंभीर श्रेणी में चिह्नित सभी 95 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन



हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
अधिकारियों के मुताबिक, गोंडा प्रथम खंड में एक, गोंडा द्वितीय में 14, गोंडा तृतीय-करनैलगंज में 15 और मनकापुर में 23 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। बलरामपुर के तुलसीपुर में 10 और बहराइच के कैसरगंज में 29 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। देवीपाटन मंडल में कुल 95 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि होगी। इनमें 16, 25 और 63 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर शामिल हैं। क्षमता वृद्धि होने से हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed