फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   candidature fixed, withdrawal of name will clear the picture

Gonda News: तय हुई उम्मीदवारी, नाम वापसी से साफ होगी तस्वीर

Wed, 19 Apr 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
candidature fixed, withdrawal of name will clear the picture
गोंडा में तेज धूप से बचने को चेहरा ढंककर जातीं छात्राएं। - संवाद
गोंडा। निकाय चुनाव में अब उम्मीदवारी तय हो गई है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद तीन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के पद पर 39 व सदस्य पद पर 474 उम्मीदवार हैं। इसी तरह सातों नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 80 और सदस्य पद पर 497 प्रत्याशी मैदान में हैं। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद दावेदारों की तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके बाद शुक्रवार को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारियों की तरफ से मंगलवार देर रात उम्मीदवारों की स्थिति की रिपोर्ट भेजी गई है। इसी आधार पर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होनी है। नाम वापसी के लिए निकायों में भाजपा के साथ ही सपा के नेता प्रयास में जुटे हैं। अध्यक्ष पद के लिए करनैलगंज में एक पूर्व प्रधान के नामांकन से सपा की मुश्किलें बढ़ी हुईं हैं। इसी तरह नगर में भाजपा नेता संध्या निर्मल श्रीवास्तव का नामांकन भाजपा को बेचैन कर रहा है।
विज्ञापन

कटरा बाजार में विधायक बावन सिंह के भाई तिरपन सिंह की दावेदारी भी चौंकाने वाली है। इनसे भाजपा व सपा के बड़े नेता संपर्क साधकर मान-मनौव्वल करने में जुटे हैं। तरबगंज में भी कुछ दावेदारों से वार्ता करके रास्ता साफ करने के लिए राजनीतिक दल कसरत कर रहे हैं। नाम वापसी के बाद ही यह भी तय होगा कि कहां पार्टियों की मेहनत रंग ला सकी है। सभासद पदों के लिए भी पार्टियों से रूठकर नामांकन करने वालों से बातचीत दलों की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed