फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Candidates will enter the field, will get election symbol today

Gonda News: मैदान में उतरेंगे उम्मीदवार, आज मिलेगा चुनाव चिह्न

Fri, 21 Apr 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 21 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Candidates will enter the field, will get election symbol today
गोंडा। नगरीय निकाय में नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो गई है। तीनों नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन शुक्रवार को होगा। इसके साथ ही अब लोग चुनाव मैदान में प्रचार अभियान को तेज करेंगे।
विज्ञापन



जिले की 10 निकायों में अध्यक्ष पद के 119 लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें 16 ने नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद 103 दावेदार मैदान में बचे हैं। इसमें गोंडा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 14 लोगों ने नामांकन किया था, तीन के नाम वापसी के बाद 11 दावेदार मैदान में हैं। इसी तरह नवाबगंज में 12 व करनैलगंज में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं, यहां किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन



नगर पंचायतों में तरबगंज के 11 दावेदारों में चार की वापसी के बाद सात, धानेपुर में 15 प्रत्याशियों में दो की वापसी के बाद 13, कटराबाजार में 21 नामांकन में चार वापसी के बाद 17, परसपुर में 13 दावेदारों में दो वापसी के बाद 11, मनकापुर में पांच में एक की वापसी के बाद चार दावेदार मैदान में हैं। इसके अलावा बेलसर में छह, खरगूपुर में नौ प्रत्याशी हैं, यहां से किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





गोंडा के सियासी समर में 11 उम्मीदवार
नगर पालिका परिषद गोंडा में 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी सकीना बेगम, रजिया बानो व विभा ने नामांकन वापस ले लिया है। अब समाजवादी पार्टी से उज्मा राशिद, भाजपा से लक्ष्मी रायचंदानी, निर्दल संध्या निर्मल श्रीवास्तव, कांग्रेस से रुकसाना, बसपा से पूनम, आप से गुड़िया वाल्मीकि, एआईएमआईएम से बुसरा खातून के साथ ही निर्दलीय कनीज फातमा, पूनम गुप्ता, शहनाज, रेखा श्रीवास्तव दावेदार मैदान में हैं।






नवाबगंज में 12 प्रत्याशी मैदान में
नवाबगंज में 12 दावेदारों में सभी मैदान में हैं। किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। जिससे अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से जनार्दन सिंह, सपा से डॉ. शफीक अहमद, कांग्रेस से विनय सिंह, निर्दलीय प्रत्याशियों में पूर्व चेयरमैन सत्येंद्र सिंह, आकांक्षा सिंह, मोहम्मद अजीज, धर्मेंद्र कुमार, सपना सिंह, सीमा सिंह, सरिता सिंह, अशोक कुमार सिंह, अल्पना सिंह मैदान में हैं।





करनैलगंज में 13 उम्मीदवार ठोक रहे ताल
करनैलगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 नामांकन दाखिल हुए थे, जिसमें से एक भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। भारतीय जनता पार्टी से रामलली मोदनवाल हैं तो सपा से निवर्तमान चेयरमैन रजिया खातून के साथ ही आम आदमी पार्टी की मंशा शामिल हैं। यहां कांग्रेस व बसपा ने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। समाजवादी पार्टी से टिकट न मिलने पर बदरूनिशां बतौर आजाद उम्मीदवार मैदान में हैं। निर्दलीयों में इशरत जहां, गुड़िया, तस्कीन, बीनू, मोनी, रुकैया, रेहाना बेगम, संतोष कुमारी व सूर्य कुमारी शामिल हैं।





खरगूपुर में सभी नौ प्रत्याशी डटे
खरगूपुर में नौ प्रत्याशियों में सभी मैदान में हैं। जिसमें भाजपा से ममता रस्तोगी, सपा से नसरीन, बसपा से सरीफुननिशां के साथ ही निर्दलीय इशरत जहां, रीना, रेशमा, शहनाज, सरिता सोनी तथा सुमन मैदान में हैं।





धानेपुर में दो वापस, लड़ाई में 13 बचे
धानेपुर में 15 दावेदारों में दो चांदनी व खैरुनिशां के नामांकन वापस लेने से 13 ही मैदान में बचे हैं। यहां पर भाजपा से उमा देवी, कांग्रेस से मुन्नी देवी व सपा से सलीका बेगम के साथ ही निर्दलीय आसमा, जिया सिंह, जुबेदा, नंदनी, पिंकी, बेबी सिंह, मकसदी बनो, मंजू देवी, शमा व शांति देवी मैदान में हैं।






मनकापुर में चार ही दावेदार
मनकापुर में अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र रेखा सोनी ने वापस ले लिया है। अब यहां पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें भाजपा से दुर्गेश कुमार सोनी उर्फ बबलू, सपा से राम कृपाल सोनी राहुल, कांग्रेस से हसमतउल्ला व निर्दल शहजादे मैदान में ताल ठोक रहे हैं। बसपा ने यहां अपना अधिकृत उम्मीदवार नहीं दिया है।




तरबगंज में बचे हैं सात दावेदार
तरबगंज नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के चार नामांकन पत्र वापस लिए गए। तरबगंज नगर पंचायत से जितेंद्र कुमार पांडेय ‘नान बच्चा’ और उनकी पत्नी पूनम पांडेय, इतेंद्र बख्श सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह ने अध्यक्ष के लिए दाखिल नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अब यहां भाजपा से कमलेश पांडेय व उनकी पत्नी नीरज देवी, सपा से स्वाति पांडेय, कांग्रेस से कृष्ण नरायन केटी तिवारी, बसपा से ताज मोहम्मद, निर्दलीय में अशोक कुमार सिंह, कमलेश कुमारी कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं।






बेलसर में छह उम्मीदवार
बेलसर से अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र वापस नही लिए गए हैं। इसी तरह बेलसर से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी विद्या देवी, सपा से सुशीला, कांग्रेस से आरती, बसपा से करमराजी, निर्दलीय श्रीमती व सपना निर्दलीय हैं।






कटराबाजार में हैं 17 उम्मीदवारों में मुकाबला
कटराबाजार नगर पंचायत में 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिसमें चार उम्मीदवार शाहजहां बेगम, सुबीना, मुजिबुल हसन व महताब ने नामांकन वापस लिया। अब 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से अर्जुन प्रसाद तिवारी, सपा से शमा परवीन, बसपा से ह्दयराम के साथ निर्दलीय अर्जुन प्रसाद, असलम, कमलेश, कुसुम, जियाउल हक, जुबेर अहमद, निसार अहमद अंसारी, प्रद्युम्मन कुमार, बृजेश कुमार, बृजेश, राजेश कुमार, राम गोपाल, शकुंतला, सरिता मैदान में हैं।





परसपुर में 11 योद्धा डटे
परसपुर नगर पंचायत में 13 नामांकन हुए थे, जिसमें बृहस्पतिवार को अरुण कुमार पांडेय एवं कुंवर राजेंद्र सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। यहां 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से वासुदेव सिंह, सपा से अजय प्रताप सिंह, कांग्रेस से अवधेश तिवारी, बसपा से मायावती, निर्दलीय रामदेव पांडेय व मुस्तकीम फारूखी समेत कुल 11 सियासी सूरमा मैदान में डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed