{"_id":"016432bab503ff48137df63990af1c12","slug":"candidates-and-supporters-beat-up-voters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट देने से इन्कार करने पर प्रत्याशी व समर्थकों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट देने से इन्कार करने पर प्रत्याशी व समर्थकों ने पीटा
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में दबंगई के रंग दिखने शुरू हो गए हैं। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के रामपुर ग्रंट गांव में गुरुवार की शाम वोट देने से इन्कार करने पर प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने एक व्यक्ति को जमकर पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सादुल्लाहनगर थानाध्यक्ष अखिलानंद उपाध्याय ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के रामपुर ग्रंट गांव निवासी राधेश्याम (35) ने शुक्रवार को इटईरामपुर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी और उनके समर्थकों के खिलाफ वोट देने से इन्कार करने पर पिटाई करने की तहरीर दी है।
राधेश्याम ने दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार की शाम प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने पंचायत चुनाव में वोट देने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया।
राधेश्याम के मना करने पर प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। राधेश्याम की तहरीर पर इटईरामपुर जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी संतराम यादव व उनके समर्थकों विजय बहादुर व रामचरन सहित नौ अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मामले की छानबीन की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांति बनाए रखने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। अराजक तत्वों के खिलाफ पाबंद करने की मुहिम चलाई जा रही है।
आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपियोें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।