{"_id":"68f770b227c805a74b00ffba","slug":"burglars-broke-into-jewelers-shop-in-gonda-and-stole-jewelry-and-silverware-including-dvr-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सराफ की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने पार किए जेवरात और चांदी के बर्तन, डीवीआर भी ले गए साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सराफ की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने पार किए जेवरात और चांदी के बर्तन, डीवीआर भी ले गए साथ
Tue, 21 Oct 2025 05:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 21 Oct 2025 05:11 PM IST
सार
गोंडा में सराफ की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने जेवरात और चांदी के बर्तन पार कर दिए। सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस, मौजूद लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के गोंडा में सोमवार की रात चोरों ने सराफ की दुकान की दीवार में सेंध लगाकर जेवरात और चांदी के बर्तन पार कर दिए। चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर चौराहे की है। किशुनदासपुर गांव निवासी ओमप्रकाश सोनी ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनकी सोने-चांदी के जेवर और बर्तन की दुकान किशुनदासपुर चौराहे पर है। सोमवार रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे।
विज्ञापन
जेवरात और चांदी के बर्तन गायब मिले
मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे दुकान पहुंचे तो पीछे की दीवार टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो लाखों रुपये के सोने और चांदी के जेवरात तथा चांदी के बर्तन गायब थे। चोरों ने केवल कीमती सामान ही उठाया। जबकि, दुकान में रखे स्टील और एल्युमिनियम के बर्तन उसी तरह रखे रहे। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन