फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bullies beat up brothers, case against four people

दबंगों ने सगे भाइयों को पीटा, चार लोगों पर केस

Mon, 10 Feb 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bullies beat up brothers, case against four people
करनैलगंज। सगे भाइयों से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम मीनापुर निवासी कदरुन्निशा ने कोतवाली में तहरीर में दी। जिसमें कहा गया है कि 4 फरवरी को गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग ट्रैक्टर से अपना खेत जोतवा रहे थे। उसी समय उसके खेत की मेड़ तोड़ कर फसल बर्बाद करने लगे। मना करने पर जान से मार देने की नीयत से कुदाल लेकर दौड़ा लिया, उसने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

आरोप है कि 8 फरवरी को उसके दो नाबालिग पुत्र आबिदअली व इनायतअली कुछ कार्य से करनैलगंज बाजार गये थे। जहां से दोनों शाम को वापस घर आ रहे थे, रास्ते में दबंग दोनों बच्चों पर हमला करके पिटाई करने लगे। शोर सुनकर तमाम लोग वहां पहुंच गये, तब दोनों की जान बची।
विज्ञापन

इतने पर भी दबंगों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। कुछ देर बाद उसके घर पर चढ़ाई करके मारने पीटने लगे। कोतवाल कृष्ण कुमार राणा ने बताया कि महिला की तहरीर पर जाफर अली, मैकू, कादिर अली व साबिरा निवासी ग्राम मीनापुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed