फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bulldozer will not roar in Lok Sabha elections

Gonda News: लोकसभा चुनाव में नहीं गरजेगा बुलडोजर

Sat, 13 Apr 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 13 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer will not roar in Lok Sabha elections
गोंडा। आगामी लोकसभा चुनाव में बुलडोजर नहीं गरजेगा। चुनाव आयोग ने इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों को दिए जाने वाले चुनाव चिह्न की सूची से बुलडोजर को हटा दिया है। इसके स्थान पर रोड रोलर समेत इलेक्ट्राॅनिक आइटम, बच्चों का खिलौना व वाहन शामिल किए गए हैं। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए निर्दल उम्मीदवारों को आवंटित होने वाले चुनाव चिह्नों की नवीनतम सूची अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में एक दल विशेष की पहचान बन चुके बुलडोजर को भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिह्न की सूची से हटा दिया है। चुनाव आयोग में पंजीकृत दलों का चुनाव चिह्न पूर्व निर्धारित होता है। इसके अलावा आयोग ने 190 चुनाव चिह्न निर्धारित रखे हैं। इन्हें निर्दल प्रत्याशियों को आवंटित किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जंगजीत ने बताया कि निर्दल प्रत्याशियों को आवंटित होने वाले चुनाव चिह्नों की सूची अधिकारिक बेवसाइट पर जारी कर दी गई है। चौथे चरण के चुनाव के बाद जिले में सूची भेजी जाएगी, जिसमें से ही अल्फाबेट के अनुसार चिह्न जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

आयोग की ओर से जारी 190 चुनाव चिह्न की सूची में जूते, चप्पल, रोड रोलर, एयर कंडीशनर, लैपटॉप, कंप्यूटर, माउस, कैल्कुलेटर, सीसी कैमरा, ड्रिल मशीन, वैक्यूम क्लीनर, पेन ड्राइव, ब्रेड टोस्टर, रिमोट, स्पैनर, स्टेपलर, स्टेथोस्कोप, एक्सटेंशन बोर्ड, माइक, मिक्सी, स्विच बोर्ड, सिरिंज, फ्राइंग पैन, हेडफोन, हेलमेट, रोबोट, रूम कूलर, हीटर आदि शामिल हैं। इसके अलावा कुछ पुरानी चीजें जैसे हाथ से चलने वाली चक्की, डोली, टाइपराइटर, चारपाई, कुआं, टॉर्च, स्लेट, टेलीफोन, ब्लैक बोर्ड, चिमनी, कलम की निब, ग्रामोफोन, लेटर बॉक्स आदि हैं। आलमारी, ऑटो रिक्शा, गुब्बारा, बल्ला, बल्लेबाज, बेल्ट, बेंच, साइकिल पंप, दूरबीन, आदमी व पालयुक्त नौका, बक्सा, ईंटें, ब्रीफकेस, ब्रश, बाल्टी, डीजल पंप, डिश एंटीना, डोली, गैस सिलिंडर, गैस का चूल्हा, प्रेस, केतली, किचन सिंक, कड़ाही, पेट्रोल पंप, फोन चार्जर, प्रेशर कुकर, पंचिंग मशीन, आरी, कैंची, सिलाई मशीन, पानी का जहाज, साबुनदानी, सोफा, झूला, मेज, टेलीविजन, ट्यूब लाइट आदि भी चुनाव चिह्न की सूची में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा लोकसभा क्षेत्र में वर्ष 1996 में सर्वाधिक चुनाव चिह्नों का उपयोग हुआ है। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह व सपा के कुंवर आनंद सिंह समेत 87 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिसमें आठ लोगों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली थी। 79 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। जिसमें पांच राजनीतिक दलों के चिह्न थे बाकी 74 स्वतंत्र चुनाव चिह्नों का उपयोग हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2009 में 25 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed