फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   booth,polling

मतदान का बहिष्कार, 12 बजे तक पड़ा मात्र एक वोट

Mon, 28 Feb 2022 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
booth,polling
फोटो-42-गोंडा में वजीरगंज के कुड़निया बूथ पर नाराज वोटरों को समझाते भाजपा प्रत्याशी व मंत्री रमाप? - फोटो : GONDA
वजीरगंज (गोंडा)। क्षेत्र के बूथ संख्या 104 कुड़निया पर दोपहर 12 बजे तक केवल एक वोट पड़ा था। बूथ पर 569 मतदाताओं को वोट डालना था। ग्रामवासियों ने रास्ते की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया था। सूचना पर दोपहर 12 बजे मंत्री व भाजपा प्रत्याशी रमापति शास्त्री व प्रशासनिक अमला बूथ पर पहुंचा। मान मनौवल के बाद लोग शांत हुए। गांव के रामपाल सोनकर, सुरेंद्र सोनकर, गंगाराम, अखिलेश सोनकर, देवीदीन सोनकर, राजकुमार भारद्वाज, पुरुषोत्तम पाल ने बताया कि आजादी के बाद से ही गांववासियों की मांग को दरकिनार किया जा रहा है। वोट मांगने वाले उस समय तमाम सब्जबाग दिखाते हैं। जीतने के बाद पूरे पांच वर्ष दिखाई नहीं पड़ते हैं।
विज्ञापन

सड़क की मांग को लेकर मतदाता आक्रोशित हैं। इस गांव तक डायल 112, 102, 108 एंबुलेंस नहीं पहुंचती है। सूचना पाकर प्रशासनिक अमला व कैबिनेट मंत्री भाजपा प्रत्याशी रमापति शास्त्री अपने समर्थकों के साथ कुड़निया पहुंचे व लोगों की मनुहार की। काफी मनुहार के बाद मतदाता मतदान करने को तैयार हुए। तब तक वीवीपैट मशीन खराब हो गई। जिसे सेक्टर मजिस्ट्रेट अश्विनी सिन्हा ने बदला। सूचना पर आरओ शत्रुघ्न पाठक भी बूथ पर पहुंचे। इसके बाद 12.15 बजे मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed