फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   booster dose afetr death message in Gonda.

Booster dose: स्वास्थ्य विभाग का अजब-गजब कारनामा: मौत के तीन महीने बाद महिला को लगा दी बूस्टर डोज

Sun, 04 Sep 2022 04:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2022 04:50 PM IST
सार

आंकड़ों को सुधारने के लिए टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग अजब-गजब कारनामे कर रहा है। गोंडा में तीन महीने पहले मर चुकी महिला को बूस्टर डोज लगाने की बात दिखाकर उसके मोबाइल पर मैसेज भेज दिया।

विज्ञापन
booster dose afetr death message in Gonda.
फोटो-17 गोंडा में मृतक महिला के टीकाकरण का मैसेज। -संवाद - फोटो : GONDA

विस्तार

टीकाकरण के आंकड़ों को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का अजब-गजब कारनामा सामने आया है। स्वास्थ्यकर्मियों ने इतनी तेजी दिखाई कि तीन महीने पहले मर चुकी महिला को कोरोनारोधी टीका का बूस्टर डोज लगाकर उसके बेटे के मोबाइल पर मैसेज भेज दिया। बेटे ने मैसेज को सोशल मीडिया पर शेयर करके सरकार को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


शहर के कृष्णानंद मिश्र ने बताया कि उसकी माता करुपति की मौत 30 मई को हो गई थी। करीब तीन माह बाद दो सितंबर को उनके मोबाइल पर मृतक मां को कोरोनारोधी टीका का बूस्टर डोज लगाए जाने का मैसेज आया। पहले भी कई अन्य लोगों के मोबाइल पर बिना टीका लगे मैसेज आने का मामला सामने आ चुका है। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि भूल वश लाभार्थी के मोबाइल पर मैसेज चला गया होगा। गलत मैसेज जाने के मामले की जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed