फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Booking of jewelery worth Rs 5 crore in five days

Gonda News: पांच दिनों में पांच करोड़ के गहनों की बुकिंग

Thu, 05 Oct 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Booking of jewelery worth Rs 5 crore in five days
गोंडा। दीपावली से पहले सोना और चांदी खरीदने का सुनहरा मौका हाथ लगा है। इनके भाव में भारी गिरावट हुई है। इस दौरान पांच दिनों में लगभग पांच करोड़ रुपए की बुकिंग कराई गई है। पितृपक्ष के दौरान हुई इस बुकिंग की ग्राहक नवरात्र में खरीदारी करेंगे।
विज्ञापन

जिले के व्यापारी नेता शिवकुमार सोनी ने बताया कि सोने और चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। नौ दिन के अंदर चांदी का भाव 7,500 रुपए और सोना 2,600 रुपए कम हुआ है। विगत 25 सितंबर को सोने का भाव 61,100 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 77,000 रुपये प्रति किलो था। बृहस्पतिवार को सोने का भाव 58,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 69,500 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आगे अनुमान है कि सहालगों के समय सोने व चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिलेगा। सोना 66,000 और चांदी 80,000 हजार तक जाने की उम्मीद है। आमतौर पर पितृपक्ष में सोना और चांदी की खरीदारी पर परहेज करने वाले भी बाजार का रुख कर रहे हैं। शिवा सोनी ने बताया कि 50 फीसदी भुगतान कर गहनों की बुकिंग करने वालों से सर्राफ बाजार में रौनक बढ़ रही है। पूरे जिलों में अक्तूबर के महज पांच दिनों में लगभग पांच करोड़ रुपए के गहनों की बुकिंग हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed