{"_id":"670d715f3488f3ddcf0de704","slug":"body-of-second-youth-drowned-in-manwar-river-also-found-gonda-news-c-100-1-gon1002-125473-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मनवर नदी में डूबे दूसरे युवक का भी शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मनवर नदी में डूबे दूसरे युवक का भी शव मिला
Tue, 15 Oct 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। प्रतिमा विसर्जन के दौरान मनवर नदी में डूबे दूसरे युवक अमरजीत का शव भी सोमवार को मिल गया। शनिवार रात मानिकपुर जंगल के पास मनवर नदी के पिपरही घाट पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन युवक नदी में डूब गए थे। इनमें से एक को तो लोगों ने तुरंत बचा लिया था। जबकि सत्यदेव विश्वकर्मा का शव रविवार को एसडीआरएफ व पीएसी के जवानों ने नदी से ढूंढ़ निकाला था।
महुलीखोरी फुटहिया गांव के अमरजीत गुप्ता, सत्यदेव उर्फ सत्तन विश्वकर्मा व राकेश कुमार शनिवार रात मनवर नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूबने लगे थे। लोगों ने राकेश को तो बचा लिया था मगर सत्यदेव उर्फ सत्तन विश्वकर्मा व अमरजीत गुप्ता डूब गए थे। दोनों की तलाश में स्थानीय गोताखोरों ने घंटों मशक्कत की मगर सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह एसडीआरएफ व पीएसी की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया और दोपहर साढ़े तीन बजे सत्यदेव का शव ढूंढ़ निकाला।
छपिया थानाध्यक्ष कृष्णगोपाल राय ने बताया कि सोमवार सुबह एसडीआरएफ व पीएसी की टीम ने घंटों मशक्कत कर नदी से अमरजीत का शव ढूंढ़ निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।