{"_id":"6a57d3310c103bfa5e0ff064","slug":"body-of-a-young-man-found-in-saryu-canal-gonda-news-c-100-1-slko1026-162315-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सरयू नहर में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सरयू नहर में मिला युवक का शव
Thu, 16 Jul 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
सुशील की फाइल फोटो।
बेलसर। तेरहवीं के भोज में शामिल होने गए युवक का शव बुधवार दोपहर तरबगंज के डिडिसिया कला गांव के पास सरयू नहर में उतराता मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
उमरी बेगमगंज के मंगुरा बाजार निवासी सुशील उर्फ सुनील (32) मंगलवार शाम तरबगंज में एक तेरहवीं के भोज में शामिल होने गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पूरी रात रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चल सका।
भाई अनिल ने बताया कि बुधवार सुबह भी परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि सरयू नहर खंड प्रथम की तरबगंज-करनैलगंज शाखा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगुरा बाजार के पास एक शव पानी में दिखाई दे रहा है। परिजनों ने शव की पहचान सुशील के रूप में की। उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।