फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Blow cash and jewelery worth lakhs from two houses including jewelery shop

ज्वैलरी शॉप समेत दो घरों से नकदी व लाखों के जेवर उड़ाए

Thu, 13 Oct 2022 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Blow cash and jewelery worth lakhs from two houses including jewelery shop
फोटो-5-गोंडा में इटियाथोक के अयाह में आभूषण की दुकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। -संवाद - फोटो : GONDA
मुजेहना (गोंडा)। इटियाथोक थाना क्षेत्र के इटियाथोक-बाबागंज मार्ग स्थित अयाह चौराहे पर बुधवार रात चोरों ने एक ज्वैलरी की दुकान व दो घरों से लाखों के जेवरात व नकदी उठा ले गए। एक ही रात में आसपास तीन घरों में चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

अयाह चौराहा के रहने वाले गोविंद कुमार ने बताया कि घर और दुकान बनाकर सपरिवार रहते हैं। बुधवार रात घर पीछे से दरवाजा तोड़कर चोर अंदर आए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया कि उनके यहां जेवर और नकदी मिलाकर करीब दो लाख की चोरी हुई है। कहा कि जानकारी पुलिस को दी गई है। इसके बाद चोरों ने चौराहे के पास ही रहने वाले विमल कुमार सोनी की ज्वैलरी शॉप में हाथ साफ किया है।
विज्ञापन

पीड़ित विमल ने बताया कि क्षेत्र के पूरेतिलक में उनका घर है। रात में दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि शटर और तिजोरी तोड़कर चोरों ने करीब डेढ़ लाख के जेवरात पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अमरनाथ दुबे ने बताया कि वह कान्हा रेल सेवा/जन सेवा केंद्र चलाते हैं। रात में दुकान बंद कर पास के चुरिहारपुर गांव चले गए थे। बताया कि चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि दुकान से आठ सौ रुपये की नकदी चोरी हुई है। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि चोरी के मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed