{"_id":"57813be24f1c1b291e7fa536","slug":"bjp-wokers-hoop-the-thana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने घेरा थाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने घेरा थाना
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजपार्ई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली, देहात कोतवाली, इटियाथोक व नवाबगंज थानों का घेराव कर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का ज्ञापन मजिस्ट्रेटों को सौंपा।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इटियाथोक थाने का घेराव किया। थाने के सामने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अंत में प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को लेकर ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक फणींद्र सिंह यादव को सौंपा गया।
स दौरान आशुतोष सिंह व रामनाथ शुक्ल, छोटू ओझा, संतोष चौरसिया, श्रीप्रकाश पाठक, राजेश सोनी, मुक्कू सोनी, डॉ. दिनेश त्रिपाठी आदि भाजपाई मौजूद रहे। वहीं, नवाबगंज में पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, पलटूराम, प्रेमनरायन पांडेय, अकबाल बहादुर तिवारी, धर्मेन्द्र पांडेय, वेद प्रकाश दुबे, जनार्दन तिवारी की अगुवाई में थाने का घेराव किया गया। अंत में मांगों से संबंधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता को सौंपा।
विज्ञापन
उधर, नगर कोतवाली के सामने भाजपाइयों के धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र ने कहा कि जिले के सभी थाने व कोतवाली सपाइयों के इशारे पर चल रहे हैं। रानीपुरवा के जयराम हत्याकांड में सपा विधायक के भाइयों की अब तक गिरफ्तारी न होना, तोपखाना मोहल्ले में दुराचार सहित कई ऐसी घटनाएं हैं, जिसमें जनता का विश्वास पुलिस से उठ चुका है।
देहात कोतवाली में धरने को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री सूर्यनरायन तिवारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन पंगु हो गया है। धरने को महेश तिवारी, राजीव रस्तोगी, राजेश रायचंदानी, अनिरुद्ध शाही आदि ने भी संबोधित किया। मीडिया प्रभारी अनुपम प्रकाश मिश्र ने बताया कि धरने में अमर किशोर बमबम, राकेश तिवारी, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।