{"_id":"621a81da7b83840c6e362b18","slug":"bjp-supporter-thrashed-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के बीच : मतदान से पहले हो गया बवाल, गोंडा में भाजपा समर्थक की पिटाई, कोतवाली में जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के बीच : मतदान से पहले हो गया बवाल, गोंडा में भाजपा समर्थक की पिटाई, कोतवाली में जमावड़ा
Sun, 27 Feb 2022 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
करनैलगंज में मतदान के पूर्व फिर बवाल हो गया है। गांव में एक परिवार की पिटाई से नाराज भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह समर्थकों के साथ कोतवाली करनैलगंज में जमे हैं। सभी लोग सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, उनके पुत्र, भाई व अन्य की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आरोप है आरोपी पूरे दलबल के साथ ढेमा गांव गए और चंद्रप्रकाश वर्मा व उनके परिजनों की बेरहमी से पिटाई की।
विज्ञापन
आरोप यह भी है कि महिलाओं से अभद्रता भी की गई है। पीड़ित भाजपा समर्थक बताए जा रहे हैं। पिटाई में एक महिला समेत कुछ अन्य लोग को भी चोट आई है।.बता दें इसके पहले भी सपा- भाजपा समर्थकों में भीड़ंत हो चुकी है। एसपी संतोष कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन