फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP-SP supporters clash on strong room

Gonda News: स्ट्रांग रूम पर भिड़े भाजपा-सपा समर्थक

Sat, 06 May 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 06 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
BJP-SP supporters clash on strong room
गोंडा। नगरीय निकाय निर्वाचन में अब मतों की हेराफेरी की आशंका में विवाद की स्थिति बन गई है। यहां मतगणना के लिए जिस एपी इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम बना है, उसके प्रबंधक गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैय्या हैं। ऐसे में भाजपा समर्थक तेवर में हैं और सपा समर्थक तनाव में हैं। फिलहाल सपा ने निष्पक्षता को लेकर प्रशासन पर भरोसा जताया है मगर सपाई स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। इसे लेकर शनिवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

मनकापुर में मतदान के दौरान भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं की तनातनी अब स्ट्रांग रूम तक पहुंच गई है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों के समर्थक शनिवार को एपी इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम के सामने डटे थे। वहां किसी बात पर भाजपा व सपा समर्थकों में मारपीट हो गई। सपा प्रत्याशी थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि सिर्फ कहासुनी हुई है।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी रामकृपाल सोनी ने बताया कि शनिवार को एपी इंटर काॅलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का मुख्य गेट खुला होने के कारण विरोध करने पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने उनके दामाद आदर्श जायसवाल की पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। सूचना पर एसडीएम आकाश सिंह, सीओ सौरभ वर्मा व कोतवाल चितवन कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। आसपास की अस्थाई दुकानों को हटवाकर स्ट्रांग रूम सहित पूरे कॉलेज परिसर पर कड़ा पहरा लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल चितवन कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कस्बा चौकी प्रभारी अमर सिंह को दी गई है। विद्यालय को 13 मई तक पूर्ण रूप से बंद करा दिया गया है। कोतवाल ने कहा कि दोनों प्रत्याशियों को कड़े लहजे में चेतावनी दी गई है कि मतगणना तक किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न करें।

भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश कुमार सोनी ने कहा कि वह मौके पर नहीं थे। कुछ विवाद होने की जानकारी हुई तो बाद में पहुंचे। वहां कोतवाल ने दोनों प्रत्याशियों को चेतावनी दी है कि कोई विवाद न हो। कहा कि सभी जानते हैं कि मतगणना में कोई कुछ नहीं कर सकता। फिर भी सपा के लोग मतदान के दिन से स्ट्रांग रूम के बाहर जमे हुए हैं। उन्हें न जाने क्या शंका है। प्रशासन के अधीन मतगणना स्थल है, इसमें कोई क्या कर सकता है। बाकी मामले की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed