फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP MLA launched membership drive

भाजपा विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान, पीएम के कार्यक्रम के लिए अपील

Mon, 06 Dec 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA launched membership drive
गोंडा। भाजपा के क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत मथुरा व जयराम जोत में सदस्यता अभियान चलाकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों को पार्टी से जोड़ा। विधायक ने जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। बलरामपुर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी ने उपस्थित जनता से उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी सरकार बनाने की अपील की तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। विधायक ने कहा कि मिस्ड कॉल देकर सदस्य बनें। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मंडल प्रवास के तहत विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन ब्लॉक सभागार में किया गया। सहकारिता मंत्री और विधायक ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। पंडित दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर संयुक्त रुप से माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुकुट बिहारी वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा चुनाव वातावरण और प्रबंधन द्वारा होता है। विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed