फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP members besieged of the police stations

भाजपाइयों ने थानों का किया घेराव

Sun, 10 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 10 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP members besieged of the police stations
ज्ञापन देते भाजपार्ई - फोटो : अमर उजाला
 ध्वस्त कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को धानेपुर, मोतीगंज व मनकापुर थाने का घेराव किया और प्रदेश की सपा सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने तीनों थानों पर अलग-अलग अधिकारियों को राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन भी सौंपा। 
विज्ञापन


प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार व विकास के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का थाना घेराव कार्यक्रम तीसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को मनकापुर व मोतीगंज थाने के घेराव कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा के प्रदेश महामंत्री रमापति शास्त्री ने की।
विज्ञापन


मनकापुर थाने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने प्रदेश की समाजवादी सरकार पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पर इस सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा को प्रदेश कार्य समिति के सदस्य पुष्कर मिश्रा, डॉ. ओपी मिश्रा, विद्याभूषण द्विवेदी, पल्टूराम, प्रभात कुमार वर्मा, आश्ुातोष सिंह, घनश्याम पांडेय, अनिल कुमार पासवान ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताआें ने कोतवाली का घेराव कर राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता को सौंपा।

प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोतीगंज थाने का भी घेराव किया और प्रभारी थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह को ज्ञापन दिया। उधर, जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रतिभा सिंह की अगुवाई में धानेपुर थाने का घेराव किया गया।


घेराव से पूर्व ब्लॉक के सामने जनसभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर लल्लन सिंह, लखपत शुक्ला, चंद्र प्रकाश शुक्ला, व्यास नरायन पांडेय, संदीप मिश्रा, तिलकराम शर्मा, मुक्कू सोनी, रघुनाथ पांडेय, राजू सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed