फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bjp,meeting

विश्व भर में बजा है यूपी का डंका: जितिन

Sun, 30 Jan 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
bjp,meeting
फोटो-22 गोंडा के भाजपा कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का स्वागत करते जिलाध्यक्ष अमर किशो - फोटो : GONDA
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध संवाद के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कार्यकर्त्ताओं का उत्साह बढ़ाया। पार्टी कार्यालय में प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बहुत ही मुश्किल से देश और प्रदेश को ऐसा नेतृत्व मिलता है, जैसा कि देश में मोदी के रूप में और प्रदेश में योगी के रूप में है। सात वर्षों के पीएम मोदी के शासन में एवं प्रदेश के पांच वर्षों के सीएम योगी के शासन ने अपने देश और प्रदेश की दशा और दिशा दोनों बदल कर रख दी है। देश व प्रदेश को ऐसा नेतृत्व बार बार नहीं मिलता। इस बात को हमारा प्रबुद्ध समाज भलीभांति समझता है। आज के पांच वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की छवि देश के सबसे बदनाम प्रदेश के रूप में होती थी, आज देश ही नहीं वरन पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश का डंका बज रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप चाहते हैं कि देश और प्रदेश में इस नेतृत्व का कार्य चलता रहे तो इस बार भी पूरे मनोयोग से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी। पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी, और कहा कि प्रदेश को सतत आगे ले जाने का प्रयास होता रहे, इसके लिए आम जनता को मजबूती से साथ देना होगा। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ने बताया कि आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी इंजी अवनीश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अमर किशोर कश्यप, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, जिला पंचायत के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृज किशोर मिश्रा, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्रीकांत पांडे, गोंडा विधानसभा के प्रभारी राजेश तिवारी ने विचार रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष द्विवेदी, विनय शर्मा, दीपक अग्रवाल, राजेश राय चंदानी, संदीप पांडेय, गौरिकान्त तिवारी, अविनाश जायसवाल, शिवा यादव, विशाल अग्रवाल, अखिल तिवारी, सुधांशु उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed