फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP leaders counted the achievements of the government

Gonda News: भाजपाइयों ने गिनाईं सरकार की उपलिब्धयां

Sun, 15 Jun 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 15 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders counted the achievements of the government
वजीरगंज विकासखंड सभागार में गोष्ठी को संबो​धित करते मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री । -स्रोत: आय
गोंडा। केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न स्थानों पर रविवार को विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। भाजपाइयों ने सरकार की उपलिब्धयां गिनाईं।
विज्ञापन

करनैलगंज में गोपालग्राम, करनैलगंज नगर, करनैलगंज ग्रामीण, सरयू मंडल में हुई सभा में भाजपा की नीतियों का बखान किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि करनैलगंज विधायक अजय सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह व अध्यक्षता भाजपा के जिला महामंत्री जसवंत लाल सोनकर ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि रामजी लाल मोदनवाल, राजेश तिवारी, संदीप सिंह मोनू, बलदेव राज पासवान, विद्याभूषण द्विवेदी व आशीष गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

परसपुर मंडल के शक्तिकेंद्र दुरौनी, त्यौरासी में आयोजित सभा के भी मुख्य अतिथि करनैलगंज विधायक अजय सिंह रहे। इस दौरान जिला मंत्री संदीप सिंह, क्षेत्रीय सहसंयोजक पंचायत प्रकोष्ठ राजेश तिवारी व चेयरमैन वासुदेव सिंह ने सरकार की उपलिब्धयां गिनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा बाजार में एक निजी कॉलेज में हुई सभा में मुख्य अतिथि कटरा बाजार विधायक बावन सिंह ने सरकार की योजनाओं का बखान किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी, हरीश शुक्ल, रामजी शुक्ल, आनंद शुक्ला आदि रहे।
वजीरगंज ब्लॉक सभागार में हुई सभा में मुख्य अतिथि मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान वेद प्रकाश दुबे, जनार्दन तिवारी, अनुपम प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
तरबगंज के जनसहयोग कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष आशीष दूबे की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रेमनरायन पांडेय व विशिष्ट अतिथि जिलामंत्री अजय सिंह पिंटू रहे। विधायक ने सरकार की योजनाओं का बखान किया।

ब्लाॅक मुख्यालय छपिया सभागार व परसा तिवारी में आयोजित सभा में मुख्य अतिथि गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने सरकार की उपलिब्धयां गिनाईं। इस दौरान श्रवण कुमार शुक्ला, कमलेश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार पासवान, रामचंद्र वर्मा व बृजेश प्रताप नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed