फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP happy with the results of by-elections, Congress also happy

Gonda News: उपचुनाव के परिणाम से झूमी भाजपा, कांग्रेस में भी उल्लास

Sat, 23 Nov 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 23 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
BJP happy with the results of by-elections, Congress also happy
गोंडा के भाजपा कार्यालय में पटाखे जलाकर जीत का जश्न मनाते जिलाध्यक्ष व अन्य। स्रोत: संगठन
गोंडा। दो राज्यों के विधानसभा और उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर उपचुनाव के परिणाम को लेकर जिले में दिनभर चहल-पहल बनी रही। महाराष्ट्र और यूपी के उपचुनाव में एकतरफा जीत से भाजपाई खेमा झूम उठा। झारखंड में शानदार प्रदर्शन और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जीत से कांग्रेसी भी उत्साहित नजर आए। दोनों पार्टियों के कार्यालयों पर जीत का जश्न मनाया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने तो पटाखे दागकर खुशी का इजहार किया। सपा और बसपा कार्यालय पर अलबत्ता सन्नाटे जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

चुनाव परिणाम पर शनिवार को पार्टियों की नेताओं के साथ ही अन्य लोगों की भी निगाहें टिकीं रहीं। सोशल मीडिया के साथ ही टीवी पर मतगणना के समाचारों से सियासी माहौल बनता रहा। परिणाम तय होने के बाद भाजपा नेताओं की बांछें खिल गईं। महाराष्ट्र में भाजपा को सर्वाधिक सीटें मिलने की खुशी रही। सबसे ज्यादा उत्साह प्रदेश की नौ में से सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत को लेकर रहा।
विज्ञापन

भाजपा सांसद करण भूषण सिंह, विधायक प्रेमनरायन पांडेय, रमापति शास्त्री, प्रभात वर्मा, विनय द्विवेदी, बावन सिंह, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह मंजू ने इसे संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में पार्टी ने जिन सात सीटों पर जीत दर्ज की है, उनमें साल 2022 में हुए सामान्य निर्वाचन में केवल चार पर ही कब्जा था। तीन अन्य सीटें विपक्षी दलों से छीनकर विरोधियों को अच्छा संदेश दिया गया है। जिपं सदस्य प्रतिनिधि राजेश पांडेय व जिपं सदस्य सुशील शुक्ला ने भाजपा की जीत पर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट पर भाजपा की जीत से जिले के लोगों में गजब का उत्साह रहा, यहां के परिणाम का जिले में भी सियासी असर होने की बात कही जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि आम जनता ने विपक्षियों को सबक सिखाया है। साथ ही संदेश भी दिया है कि आने वाले दिनों में भाजपा ही इकलौती पार्टी है जिससे आम लोग खुश हैं। इसके साथ ही भाजपा कार्यालय में पूरे दिन घूम मची रही। इस दौरान भाजपा नेता राघवेंद्र ओझा, राकेश तिवारी, राजेश तिवारी, अनुपम प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा में मिली ऐतिहासिक जीत एवं झारखंड में दोबारा इंडिया गठबंधन को मिली बंपर जीत पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि कांग्रेस पर देश की जनता ने भरोसा जताया है। जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, शहर अध्यक्ष रफीक रैनी, सगीर खान, बाबा राम सिंगर भारती, वसीम सिद्दीकी, वाजिद अली, शाहिद अली कुरैशी, अरविंद शुक्ल आदि ने प्रसन्नता जताई। वहीं, सपा कार्यालय में सन्नाटा दिखा। कार्यालय में मौजूद मिले बृजेश यादव ने बताया कि जिलाध्यक्ष आए थे, थोड़ी देर बाद चले गए। वहीं, जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि सपा ने प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed