फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bjp

2022 में युवाओं के सहयोग से फिर बनेगी भाजपा की सरकार- वैभव

Sun, 08 Aug 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bjp
08द्दस्रड्डश्च10-गोंडा में स्वागत सभा को संबोधित करते युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैभव सिंह। - फोटो : GONDA
गोंडा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद रविवार को पहली बार जिले में पहुंचे वैभव सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिले की सीमा करनैलगंज के सरयू घाट से लेकर बड़गांव चौकी तक जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोककर फूल मालाओं से स्वागत किया। राष्ट्रीय महामंत्री के आवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी की अध्यक्षता में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्वागत कार्यक्रम में गोंडा बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच सभी जनपदों से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने कहा भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास करके जो दायित्व दिया है उसका निर्वहन करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगा दूंगा। युवाओं के सहयोग से आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों भाजपा की फिर एक बार सरकार बनेगी। वैभव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश युवाओं के प्रेरणास्त्रोत नही हो सकते उन्हे राजनीतिक विरासत मे मिली है।
विज्ञापन

ओलंपिक गेम में देश का मान व सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि यह गौरव का विषय है कि देश के 22 राज्यों से 127 खिलाड़ियों की टीम टोक्यो खेलने गई है, उन सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देने के लिए मोदी जी ने चीयर्स फॉर इंडिया मुहिम की शुरुआत की है जिसके तहत पूरे देश में तमाम जगहों पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु अभियान चलाए। पहली बार भारत को एक्सलिटिक्स में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। यह केवल मोदी जी की युवा सोच का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक के रूप में खड़ी हुई पार्टी
महामंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गोंडा आवास पर पहुंचने पर पिता पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह व माता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज रानी सिंह की याद में वैभव की आंखें भर आईं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में मेरे माता-पिता का एक साथ निधन हो गया। मैं और मेरा परिवार बिल्कुट टूट गया था लेकिन पार्टी ने एक अभिभावक के रुप में मेरा साथ दिया। जिस प्रकार मेरे अभिभावकों ने अपना संपूर्ण जीवन भाजपा को दे दिया उसी प्रकार मैं भी अपना संपूर्ण जीवन भाजपा को समर्पित कर दूंगा। इस अवसर पर एलबीएस महाविद्यालय की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह अकबाल बहादुर तिवारी, रमाकांत तिवारी, प्रदीप मिश्र, केके श्रीवास्तव, महेश नारायण तिवारी, पूर्व विधायक अवधेश सिंह, मोनू सिंह, राजेश रायचदानी, दीपक अग्रवाल, नीरा सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed