फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bjp gonda meeting

Gonda News: प्रदेश महामंत्री ने भाजपा संगठन की टटोली नब्ज

Mon, 13 Mar 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
bjp gonda meeting
जानकारी देते भाजपा नेता।
गोंडा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल और जिला प्रभारी व एमएलसी अवनीश सिंह रविवार को अचानक भाजपा कार्यालय पहुंच गए। जिला कार्यालय पर बैठकर पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों को बुलाने का निर्देश दिया। रविवार दोपहर दो बजे पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बूथ सशक्तीकरण अभियान की समीक्षा की।
विज्ञापन

महामंत्री ने कहा कि बूथ जीतने के लिए पांच काम करना बहुत जरूरी है। बूथ कमेटी गठित करना, पन्ना प्रमुख बनाना, मन की बात कार्यक्रम को सरल एप पर अपलोड करना, बूथ का ग्रुप बनाना तथा बूथ का सभी डाटा सरल एप पर अपलोड करना ये पांच काम बहुत ही जरूरी है।
विज्ञापन

इस दौरान बूथ सशक्तिकरण अभियान, निकाय चुनाव, राष्ट्रपति अभिभाषण एवं आजीवन सहयोग निधि आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अलग से की बैठक
मंडल अध्यक्ष व जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अलग से वार्ता की। इसमें सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, कटरा विधायक बावन सिंह, करनैलगंज विधायक अजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र, सूर्यनारायण तिवारी और अकबाल बहादुर तिवारी के अलावा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी, दीपक अग्रवाल, राजेश रायचंदानी, नीरज मौर्या, अनुपम प्रकाश मिश्रा, मनीष सिंह श्रीवास्तव, अंजू सिंह खरवार, संदीप पांडेय, महामंत्री राकेश तिवारी, आशीष त्रिपाठी, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, जसवंत लाल सोनकर, जिला मंत्री राम तीरथ वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, पुनीत सिंह, संदीप सिंह, विनय शर्मा, सोनी सिंह, संदीप सिंह, अजय सिंह टिंकू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed