फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bisuhi's bridge jammed for five hours

बिसुही के पुल पर पांच घंटे तक लगा जाम

Fri, 26 Jun 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Bisuhi's bridge jammed for five hours
इिटियाथोक (गोंडा)। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर इटियाथोक बाजार के बिसुही पुल पर शुक्रवार को पांच घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे दोनों तरफ आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम को हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर बिसुही नदी पर संकरा पुल बना हुआ है। रोजाना इस पुल से बलरामपुर, तुलसीपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर व नेपाल के लिए काफी संख्या में वाहन गुजरते हैं। एचडीपीएल कंपनी ने सड़क का काम तो पूरा कर लिया पर बिसुही पुल का निर्माण अधूरा छोड़ रखा है।
विज्ञापन

दो साल पहले ही गोंडा-बलरामपुर की सड़क बन कर तैयार हो गई। अभी तक बिसुही पुल का निर्माण नहीं कराया गया। इसके अलावा पुल के दोनों तरफ का करीब 300 मीटर का एप्रोच भी दुरुस्त नहीं कराया गया है। यहां जानलेवा गड्ढे बने हुए हैं। हल्की सी बारिश होते ही यहां तालाब जैसी हालत बन जाती है। क्षेत्रवासियों के दबाव के बाद पीडब्ल्यूडी ने बुधवार को सड़क के एक तरफ गिट्टियां गिरवा दीं मगर एप्रोच मार्ग को दुरुस्त नहीं कराया। एप्रोच मार्ग पर भी एक तरफ से ही वाहनों का निकलना हो पा रहा है। रोजाना एक तरफा यातायात के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

अब होम गार्ड भी नहीं हैं ड्यूटी पर
जाम से निपटने के लिए पहले यहां होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाती थी लेकिन पुलिस ने होमगार्ड की ड्यूटी अब हटा रखी है। शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे काफी संख्या में गाड़ियां निकलने से जाम लग गया। दोनों तरफ गोंडा व बलरामपुर से आने और जाने वाली गाड़ियों की 2 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। जाम से जूझ रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 ने पहुंचकर स्थिति संभाली और एक-एक करके जाम में फंसे वाहनों को निकालना शुरू किया। दोपहर बाद लगभग दो बजे स्थिति सामान्य हो पाई। क्षेत्रवासी सरस चंद्र शुक्ल, सुरेंद्र मौर्य, सुरेश सोनी ने समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed